फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की दी गई धमकी, एक न्यूज चैनल के पास भेजा गया ई-मेल, लिखा था ये नाम

Wed, 05 Apr 2023 08:57 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

साइबर सेल और अन्य एजेंसियां भी जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस जिस ई-मेल आईडी से धमकी आई उसकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के दफ्तर में ई-मेल भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में नोएडा कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया गया है। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की तीन टीम मामले की जांच कर रही हैं। 

विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-16 स्थित एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के एडमिन मैनेजर विजय कुमार ने नोएडा पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि तीन अप्रैल की रात 10:23 बजे चैनल के सीएफओ के पास एक ई-मेल आया। यह ई-मेल कार्तिक सिंह नामक शख्स की तरफ से भेजी गई थी। मेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है।
 
विज्ञापन

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि न्यूज चैनल की शिकायत पर तुरंत ही कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस की तीन टीम मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही साइबर सेल और अन्य एजेंसियां भी जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस जिस ई-मेल आईडी से धमकी आई उसकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें