फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-168 स्थित गंदे नाले से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर झपटमार गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोबाइल आदि लूटने की वारदात को अंजाम देते थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 60 मोबाइल, तीन बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। 60 में से 18 मोबाइल सही स्थिति में पाए गए हैं। वहीं, 42 मोबाइलों के कुछ पार्ट निकाले जा चुके हैं। आरोपियों की पहचान नोएडा निवासी बलराम, विशाल, नवीन और गाजियाबाद निवासी मोहम्मद उमर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास होने की वजह से इस गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। पूछताछ में सामने आया है कि बलराम और विशाल मोबाइल समेत बाइक लूट जैसी वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद चोरी के मोबाइल को आरोपी नवीन चक्रवर्ती और निठारी स्थित मोहम्मद उमर की मोबाइल की दुकान में बेच देते थे। इसके बाद उमर इन मोबाइल के पार्ट्स को निकालकर अपनी दुकान में बेचा करता था। आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा लूटी गईं दो और बाइक गेझा गांव में पार्क के पास खड़ी हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों बाइक बरामद कर लीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि नवीन के पास से एक चाकू और लूट का एक मोबाइल बरामद किया गया है। इसके साथ उमर की दुकान से लूट के 15 मोबाइल और विभिन्न मोबाइल कंपनियों के स्क्रैप किए हुए 42 फोल्डर बरामद किए गए हैं।
डेबिट कार्ड बदलकर 49 हजार निकाले
बदमाशों ने एक युवक का डेबिट कार्ड बदलकर 49 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चचूला गांव निवासी रोहित कुमार शहर स्थित अस्पताल में काम करता है। उसने बताया कि शुक्रवार शाम वह दनकौर स्थित एक एटीएम बूथ में रुपये निकालने आया था। रुपये नहीं निकले तो बूथ में पहले से मौजूद एक युवक ने मदद के बहाने से उसका कार्ड ले लिया और कुछ देर बाद वापस कर दिया। उसने बताया कि रुपये नहीं निकलने पर वह घर आ गया। कुछ देर बाद मोबाइल पर 49 हजार निकलने का मैसेज मिला। जानकारी करने पर पता चला कि उसके डेबिट कार्ड से ही रकम निकाली गई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के बिलासपुर, मंडी श्याम नगर, खेरली हाफिजपुर में करीब एक महीने में ऐसी छह घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर कस्बे के पास से गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान सिकंदराबाद निवासी कामिल के रूप में हुई है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें