फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महापंचायत और पीएम के कार्यक्रम के कारण लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर दिनभर लगी रही वाहनों की लंबी लाइन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कारण बृहस्पतिवार को लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। उत्तरी, मध्य, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली व पूर्वी दिल्ली के सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लाइनें लगी रहीं। लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर रूट परिवर्तित किया, लेकिन राहत नहीं मिली। लोग सोशल मीडिया व हेल्पलाइन पर फोन कर यातायात पुलिस से सहायता मांगते रहे। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों से बचने की सलाह देते हुए बुधवार को एडवाइजरी जारी की थी।
महापंचायत में किसान बस व अन्य वाहनों से दिल्ली पहुंचे थे। भारी संख्या में वाहनों के आने और किसानों के घूमने से सुबह से ही मध्य दिल्ली और सराय काले खां में ट्रैफिक व्यवस्था खराब हो गई। आईटीओ, दिल्ली गेट, दरियागंज और सराय काले खां के पास वाहन रेंगते रहे। सराय काले खां में सबसे ज्यादा जाम रहा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के अलावा चिल्ला बॉर्डर व डीएनडी पर दोपहर तक ट्रैफिक का दबाव रहा। इसके अलावा ताजपुर मोड़ से लेकर सोनीपत के जाटी मोड़ कुंडली तक वाहनों की तीन किमी लंबी लाइन देखने को मिली। वहीं, कुंडली बॉर्डर पर किसानों के वाहनों की जांच के बाद दिल्ली में प्रवेश दिया गया। इससे कुंडली बॉर्डर पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

महापंचायत के कारण ये मार्ग ज्यादा प्रभवित रहे : जवाहर लाल नेहरू मार्ग, बाराखंभा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग, आसफ अली रोड, जय सिंह रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, संसद मार्ग, नेता जी सुभाष मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मिंटो रोड, अशोक रोड, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर, कनॉट सर्कस, भवभूति मार्ग, डीडीयू मार्ग और चमन लाल मार्ग।
विज्ञापन

-
पीएम के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा मजबूत
जवाहरलाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की थी। उनके लिए रूट लगाकर आसपास के इलाके में सुरक्षा चाक चौबंद की गई थी। वीआईपी रूट के कारण भीष्म पितामह मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग, लोधी रोड, मथुरा रोड जोर बाग रोड, एमजीएम (सफदरजंग से सराय काले खां तक), दयाल सिंह कॉलेज/सीजीओ रोड, आर्कबिशप मार्ग, डीएवीपी रोड/जेएलएन रोड, महर्षि रमण मार्ग, एससीआरओ, कांप्लेक्स रोड, मैक्स मूलर मार्ग, स्कोप कांप्लेक्स रोड, अरबिंदो मार्ग, बारापुला एलिवेटेड रोड (बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु), डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग/लोधी रोड क्रॉसिंग, लोधी रोड फ्लाईओवर, जेएलएन रोड/भीष्म पितामह मार्ग क्रॉसिंग, ओबेरॉय फ्लाईओवर, महर्षि रमण मार्ग/लोधी रोड/भीष्म पितामह मार्ग क्रॉसिंग, अरबिंदो मार्ग/लोधी रोड क्रॉसिंग आदि मार्गों पर जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें