फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल के ईरानी गिरोह ने अट्टा से चुराई थी 19 लाख की जूलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भोपाल के ईरानी गिरोह ने जून में अट्टा मार्केट स्थित कामाख्या शॉप से 19 लाख की जूलरी चुराई थी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरोह के सरगना नजफ अली उर्फ काले ईरानी को गिरफ्तार कर 160 ग्राम जूलरी बरामद की है, जबकि दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस के मुताबिक, नजफ ने हैदर व सरताज के साथ मिलकर 380 ग्राम जूलरी चुराई थी। काले पर पुणे व भोपाल सहित अलग-अलग शहरों में चोरी आदि के 26 मामले दर्ज हैं। गिरोह ने जूलरी शॉप से चुराई सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट आदि को भोपाल में पिघला दिया था। तीनों बदमाश अट्टा की घटना के करीब 21 दिन बाद फिर से नोएडा आए थे और इंदिरा मार्केट में जूलरी शॉप की रेकी कर रहे थे। सूचना पाकर पुलिस ने काले को दबोच लिया, जबकि हैदर व सरताज फरार हो गए। काले को गिरफ्तार करने वाली टीम को डीसीपी नोएडा ने दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
भोपाल से संचालित होता है गिरोह
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि गिरोह का केंद्र भोपाल है। यहां से गिरोह का संचालन काले करता है। काले देश के कई शहरों में जाकर रेकी कर वारदात अंजाम देता था। वारदात के बाद आरोपी भोपाल में जूलरी पिघलाकर सोने के बिस्किट बना लेते थे। रेकी के दौरान काले इस बात का ध्यान रखता था कि किस दुकान में स्टाफ कम है और भागने के रास्ते कौन से हैं। गिरोह के बदमाशों पर दिल्ली-एनसीआर, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

क्या है ईरानी गैंग
देश में कई तरह के ईरानी गिरोह सक्रिय हैं। मसलन ईरान निवासी ऐसे बदमाश जो मेडिकल या अन्य वीजा पर भारत आकर ठगी या अन्य वारदात करते हैं। नोएडा पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश भोपाल के ईरानी मोहल्ले के रहने वाले हैं। गिरोह की शुरुआत भी कई साल पहले इसी मोहल्ले के कुछ लोगों ने की थी, तभी से नाम ईरानी गिरोह पड़ गया। गिरोह के बदमाश जूलरी शॉप में चोरियों के अलावा पुलिस, क्राइम ब्रांच, सेल्स टैक्स, इनकम टैक्स के अधिकारी बनकर ठगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें