फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रीमियम बस योजना के तहत उबर शटल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने लिया जायजा, प्रमुख व्यावसायिक स्थलों को आवासीय क्षेत्रों से जोड़ेगी शटल
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को दिल्ली मोटर व्हीकल लाइसेंसिंग ऑफ एग्रीगेटर (प्रीमियम बस) योजना 2023 के तहत उबर की ओर से शुरू की गई बस सेवा उबर शटल का निरीक्षण किया।
परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रीमियम बस योजना न केवल सार्वजनिक परिवहन को अधिक आरामदायक और आकर्षक बनाने के लिए बनाई गई है, बल्कि पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन विकल्पों को प्रोत्साहित कर प्रदूषण को कम करने के लिए डिजाइन की गई है। योजना के तहत उबर शटल दिल्ली के लिए परिवहन क्षेत्र में एक नई शुरुआत है। इससे न केवल ट्रैफिक को कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि स्वच्छ, हरित दिल्ली के हमारे व्यापक लक्ष्य में भी योगदान मिलेगा। आने वाले दिनों में सड़कों पर प्रीमियम बसों की संख्या बढ़ेगी। दिल्ली मोटर वाहन लाइसेंसिंग ऑफ एग्रीगेटर (प्रीमियम बस) योजना को बीते साल नवंबर में अधिसूचित किया गया था। इसमें दो कंपनियों को इस साल मई में परिचालन शुरू करने के लिए लाइसेंस दिया गया है। उबर शटल सेवा के तहत पूर्वनिर्धारित मार्गों पर चलने वाली वातानुकूलित बसें होंगी, जो शहर के प्रमुख व्यावसायिक स्थलों को आवासीय क्षेत्रों से जोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ऐप से होगी बुकिंग
यात्रियों को उबर ऐप के माध्यम से एक सप्ताह पहले तक सीटों की प्री-बुकिंग, बस की लाइव लोकेशन, रूट को ट्रैक करने, आगमन के अपेक्षित समय (ईटीए) को देखने और कैशलेस भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। इसमें बसों का रूट और किराया बस चलाने वाली कंपनी तय करेगी। हालांकि, 20 ऐसे रूट हैं जिसे परिवहन विभाग की ओर से सुझाव के तौर पर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें