फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अवैध निर्माण जोरों पर, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
Illegal construction in full swing in the city, administration oblivious
विज्ञापन
अंतराम खटाना
विज्ञापन

नूंह। शहर में प्रशासन की लापरवाही के कारण भू माफियाओं द्वारा नगरपालिका क्षेत्र में अवैध निर्माण जोरों से कराया जा रहा है। प्रॉपर्टी डीलर किसानों की जमीनों को कम दामों में खरीदकर रजिस्ट्री करा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर यह खेल लंबे समय खेला जा रहा है। इस मामले के बारे में प्रशासन से कई बार लोगों ने शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। हालांकि, खानापूर्ति के लिए बीते दिनों संबंधित विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान जरूर चलाया था। लेकिन, दूसरे दिन ही अवैध निर्माण फिर शुरू हो गया।
नगरपालिका क्षेत्र में हो रहे इस निर्माण के कारण लोग बिजली, पानी, सड़क आदि जरूरी सुविधाओं से भी वंचित है। नूंह के पुराने नल्हड़ रोड हिंदू हाईस्कूल के पीछे भू माफियाओं द्वारा कराई गई अवैध प्लॉटिंग को रोकने के लिए प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड लगाकर आगाह किया था। लेकिन, फिर भू माफिया निर्माण कार्य में जुटे हैं। जानकारी के अभाव में शहर के अलावा दूरदराज के लोग इन जगहों पर जमीन खरीद लेते हैं। इसके बाद लोगों को यहां पर जरूरी सुविधाओं से जूझना पड़ता है। पूर्व में प्रशासन की कार्रवाई से नूंह शहर में करीब सैकड़ों मकान तोड़े गए थे, जिसका लोगों में अभी तक दर्द है।
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग
शहरवासी ताहिर हुसैन, नसीम, हारुन, प्रवीन और अख्तर आदि ने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अवैध निर्माण के कारण लोगों को कॉलोनियों में कई तरह की समस्याएं आती हैं। इससे निपटने के लिए सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
इन स्थानों पर चल रहा काम
नूंह के मेडिकल रोड, पलड़ी रोड, पल्ला बाइपास, अड़बर रोड, बालाजी पेट्रोल पंप के पीछे और अरावली कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर अवैध निर्माण चल रहा है। जिन लोगों द्वारा इस अवैध निर्माण कार्य को बढ़ावा दिया गया है, उनके ऊपर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। इससेे सरकार को राजस्व का भी काफी नुकसान हो रहा है। इस निर्माण कार्य के लिए किसी भी प्रॉपर्टी डीलर ने कोई सीएलयू नहीं कराया है। इससे सीधे तौर पर सरकार को भी काफी घाटा हो रहा है। नूंह शहर के अलावा पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, तावडू शहरों में यह कार्य हो रहा है। दूसरी ओर किसान अपनी जमीनों को बेचने के बाद ठगा महसूस कर रहे हैं।
कुछ दिनों तक रहता है असर
प्रशासन द्वारा बार-बार अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इन अभियानों का असर कुछ समय तक ही रहता है। बाद में फिर भू माफिया सक्रिय होकर अवैध निर्माण शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

भेजे जा रहे नोटिस
इस बारे में जिला नगर योजनाकार अधिकारी वेदप्रकाश सहरावत ने बताया कि नूंह के मेडिकल रोड, पलड़ी रोड, पल्ला बाईपास, अड़बर रोड, बालाजी पेट्रोल पंप के पीछे और अरावली कॉलोनी सहित कई जगहों पर अवैध निर्माण की जानकारी उनको मिली है। इन लोगों के पास नोटिस भेजे जा रहे हैं। अगर निर्माण गलत है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें