फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईआईटी का छात्र मेट्रो के आगे कूदा, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर रविवार शाम आईआईटी के एक छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर जान देने का प्रयास किया। युवक को ट्रैक पर देखकर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया, लेकिन उसके सिर में चोट लग गई। प्लेटफार्म पर मौजूद सीआईएसएफ और मेट्रोकर्मी युवक को डीडीयू अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

छात्र आंध्र प्रदेश का रहने वाला है और हौजखास स्थित आईआईटी में पढ़ाई कर रहा है। शाम 6:40 बजे मेट्रो पुलिस को तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर छात्र के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी है और वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने उसके पास मिले दस्तावेज के जरिये पहचान की। सीसीटीवी में पुलिस ने देखा कि छात्र प्लेटफार्म नंबर दो द्वारका की ओर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। ट्रेन के आते ही उसने छलांग लगा दी। चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक उसका सिर ट्रेन से टकरा चुका था। घटना के बाद मेट्रो का परिचालन एक घंटे तक बाधित रहा। पुलिस परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें