फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों आशा वर्करों ने जिला नागरिक अस्पताल में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही आशा वर्करों ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में धरना दिया। इस दौरान जिले की सैकड़ों वर्कर शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि उनके वेतन के अलावा कई मांगे हैं, जिनको पूरा नहीं कराया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से आशा वर्करों में सविता जैन, लैला परवीन, साजिदा, आशा, हकीमन, रबीना व सविता ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में वेतन को बढ़ाकर 24 हजार करने के साथ अन्य मांगों को पूरा कराया जाए। सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण आज उनको दो वक्त की रोटी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सबसे अधिक कार्य करने के बाद सरकार द्वारा उनके वेतन की मांग को पूरा नहीं कराया जा रहा है। सरकार की टीकाकरण के अलावा स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं को सिरे चढ़ाने में वह सबसे अधिक प्रयास करते हैं लेकिन इसके बावजूद उनको कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिले की सभी पीएचसी व सीएचसी में वह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिनरात कार्य करने में लगे है। उन्होंने कहा कि एनएएचएम कर्मचारियों की भांति वह अपने पूरे समय में जनता की सेवा में लगे है कोरोना काल में जब कोई अपने घर से बहार नहीं निकल पा रहा था उस समय भी वह अपने जीवन की परवाह किए बिना लोगों की कोरोना जांच कराने व संक्रमित आने वाले लोगों के घरों तक कोरोना कीट को पहुंचाने में जुटी रही। ऐसे में उन्होंने सरकार से मांग की उनकी इन सभी मांगों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। प्रदेश की 20 हजार आशा वर्कर है जिले में 1126 आशा वर्कर है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में उनके वेतन में कटौती की गई थी लेकिन इसके बाद भी उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। ऐसे में सरकार को उनकी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराना चाहिए। बीते चार साल से महंगाई भी काफी बढ़ी लेकिन उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस दौरान उन्होंने जिला सिविल सर्जन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। वहीं आज शनिवार को नूंह में भी आशा वर्कर धरने पर बैठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें