फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर हुसैन की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक पद पर नूंह के पूर्व विधायक जाकिर हुसैन की नियुक्ति को वर्तमान विधायक आफताब अहमद ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए चुनौती दी है।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए आफताब अहमद ने कहा कि वक्फ बोर्ड के लिए सदस्यों का चुनाव कर चेयरमैन नियुक्त करने का प्रावधान है। इस प्रावधान को नजरअंदाज करते हुए जाकिर हुसैन को वक्फ अधिनियम 1995 के प्रावधानों के उल्लंघन कर सरकार ने प्रशासक पद पर नियुक्त कर दिया है। याचिकाकर्ता ने बताया कि इसके लिए सरकार ने बाकायदा 26 अगस्त, 2021 को इसकी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी। राज्य सरकार ने अवैध व्यवस्था अपना कर जानबूझकर निहित स्वार्थ के लिए बोर्ड के प्रावधानों की अनदेखी की है। याची ने आरोप लगाया कि प्रशासक की ऐसी नियुक्ति अवैध आदेश है, जिसे रद्द किया जाना चाहिए। याचिका में इस नियुक्ति को रद्द कर कानून के अनुसार बोर्ड का गठन करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें