फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : आम्रपाली सफायर में गार्डों ने दो युवकों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा

Fri, 29 Oct 2021 06:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें कार सवार दोनों युवकों की जमकर पिटाई की जा रही है। वायरल वीडियो को देखकर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सिक्योरिटी सुपरवाइजर समेत छह गार्डों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
घटना का वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर सोसाइटी के गार्डों ने बुधवार रात सोसाइटी में रहने वाले दो युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें कार सवार दोनों युवकों की जमकर पिटाई की जा रही है। वायरल वीडियो को देखकर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सिक्योरिटी सुपरवाइजर समेत छह गार्डों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सिक्योरिटी एजेंसी के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोसाइटी में अंकित रावत और अमन निवाण रहते हैं। अंकित सॉफ्टवेयर इंजीनियर और अमन यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। रात को दोनों कार से सोसाइटी के गेट से प्रवेश कर रहे थे। स्टीकर नहीं होने पर गार्डों से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद गार्डों ने दोनों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आधे दर्जन से अधिक गार्ड पहुंच गए और मारपीट करने लगे। कई लोगों ने इसकी वीडियो बना ली।

आधी रात को मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन युवकों ने लिखित शिकायत करने से मना कर दिया। ऐसे में पुलिस ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की और सिक्योरिटी सुपरवाइजर समेत छह गार्डों को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में सिक्योरिटी इंचार्ज व गार्डों की गुंडागर्दी देखी जा सकती है।
विज्ञापन


सुरक्षा के नाम पर बाउंसर व गार्डों की मनमानी
जिले में जिस तेजी से बहुमंजिला इमारतों व सोसाइटियों की संस्कृति बढ़ी है। उसी तरह वहां कई बिल्डरों की शह पर रखरखाव के नाम वसूली भी बढ़ती जा रही है। सुरक्षा के नाम पर बाउंसर व गार्डों को रखा जाता है, लेकिन ये रेजिडेंट से ही बदसलूकी और मारपीट करते हैं।

लोटस बुलेवर्ड और हाइड पार्क सोसाइटी में हो चुकी है मारपीट
सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी निवासी सुरेश कुमार सिंह के साथ भी सितंबर में चाबी को लेकर हुई कहासुनी के बाद बेरहमी से मारपीट की गई थी। इस मामले में आधे दर्जन से अधिक सिक्योरिटी गार्डों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, अगस्त में हाइड पार्क सोसाइटी में भी एक महिला व एक साल की बच्ची के लिफ्ट में फंसे होने के बाद जब प्रबंधन से शिकायत की गई थी तो भी सुरक्षा गार्डों व सिक्योरिटी इंचार्ज ने मारपीट की थी। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने हाइड पार्क सोसाइटी के अध्यक्ष अश्विनी त्रिपाठी और स्टेट मैनेजर सुहाग समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

लाइसेंस निरस्त की प्रक्रिया शुरू
एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि आम्रपाली सफायर में पारा ग्रीन सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड काम करते हैं। इस कंपनी का मुख्यालय गुरुग्राम मेें है। एजेंसी के खिलाफ पसारा एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आम्रपाली सोसाइटी के गेट पर दो लोगों को लाठी-डंडों से पीटने के मामले में सिक्योरिटी सुपरवाइजर समेत छह गार्डों को गिरफ्तार किया गया है। सिक्योरिटी एजेंसी पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रणविजय सिंह, एडीसीपी

कार पर स्टीकर नहीं होने के कारण गार्डों ने जब रोका तो रेजिडेंट की तरफ से पहले मारपीट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने केवल गार्डों पर कार्रवाई की है।
संजय शर्मा, एओए पदाधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें