फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमगाएगा ग्रेनो वेस्ट, ग्रेनो के सेक्टरों में बनेंगी वेंडर और किसान मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए 17 टेंडर निकाले हैं। इन कार्यों पर 30 करोड़ से अधिक खर्च होगा। अगले दो महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी करके काम शुरू कराने की तैयारी है। इनमें ग्रेनो वेस्ट में सेक्टरों में मेन रोड, सर्विस रोड, इनटर्नल रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगाने के साथ सात साल तक मरम्मत, संचालन व ग्रेनो के बीटा-1, बीटा-2, अल्फा-2, डेल्टा-2 व सेक्टर-36 में वेंडर मार्केट व किसान मार्केट बनाने का काम भी शामिल है।
विज्ञापन

प्राधिकरण ग्रेनो वेस्ट को सात साल तक जगमग करने के लिए 14 करोड़ से अधिक रुपये खर्च करेगा। सेक्टरों में वेंडर और किसान मार्केट बनाने में करीब 1.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, पुराने टी गार्ड को निकालकर नए ट्री गार्ड लगवाए जाएंगे। सेक्टर-10 में बने 1950 किफायती मकानों की सोसाइटी में चहारदीवारी का काम कराया जाएगा। सेक्टर जू, म्यू, ओमिक्रॉन, पी-3 व 4, स्वर्ण नगरी, पाई-1 एवं ओमेगा- 1 में ओपन जिम लगाने के लिए प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। सम्राट मिहिर भोज पार्क में सिविल कार्य कराए जाएंगे।
धूम मानिकपुर में आरसीसी ड्रेन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। सेक्टर ईकोटेक-2 में ड्रेन की मरम्मत एवं ऊंचा करने का कार्य, रामपुर फतेहपुर एवं रिठौरी आरसीसी चेंबर का निर्माण कार्य व सेक्टर टेकजोन-2 के 24 मीटर रोड के साथ आरसीसी ड्रेन का शेष काम पूरा कराया जाएगा। सेक्टर ओमिक्रॉन-2 में पार्क, सर्विस रोड, आंतरिक रोड, ग्रीन बेल्ट पर लगे पेड़ पौधे, लॉन सहित सभी कार्यों का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। सेक्टर ओमिक्रॉन-ए, और 1 के साथ 60 मीटर चौड़ी रोड के रिसर्फेसिंग का काम होगा। विभिन्न ग्रामों में 6 प्रतिशत आबादी के भूखंडों में विद्युतीकरण का कार्य कराया होगा। 20 एमएलडी एसटीपी पर यूजीआर के चारों ओर चहारदीवारी व आरसीसी चैनल एवं प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य कराया जाएगा। धूम मानिकपुर में एयरफोर्स स्टेशन के पास इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें