हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक युवती को नॉलेज पार्क के होटल में बुला कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ये घटना अक्तूबर की है। आरोपी पीड़िता के भाई का दोस्त है। इस मामले में पीड़िता ने फरीदाबाद पुलिस को शिकायत दी थी। फरीदाबाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर अब गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के नॉलेज पार्क थाने में भेजी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पीड़ित युवती ने फरीदाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए भाई के दोस्त पर आरोप लगाया है कि अक्तूबर में उसे घुमाने के लिए ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में बुलाया था। आरोपी पीड़िता को खाना खिलाने के लिए नॉलेज पार्क के एक होटल में ले गया। आरोपी ने होटल में ही कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने फरीदाबाद में दी।