फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया राजा की बिगड़ी नीयत: फ्लैट में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, छह महीने से दे रहा था दूध

Mon, 16 Jan 2023 05:48 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी दूधिया लगभग छह माह से उसके फ्लैट पर दूध देने आता है। शुक्रवार को युवती घर में अकेली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में दूधिया ने फ्लैट में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी, पीड़िता के घर में घुसकर बैठ गया और उसने युवती से मोबाइल पर चैटिंग की व अश्लील बातें करने लगा। 

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि दूधिया का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं हुआ है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महावड़ गांव निवासी दूधिया राजीव उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी दूधिया लगभग छह माह से उसके फ्लैट पर दूध देने आता है। शुक्रवार को युवती घर में अकेली थी। आरोपी उसे अकेला पाकर फ्लैट में घुस आया और सोफे पर बैठ गया। आरोपी अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी को धमकाया और घर से जाने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी चैटिंग कर अश्लीलता करने लगा। युवती ने शिकायत में कहा है कि सोसाइटी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं। यहां किसी भी तरह के लोग बेरोकटोक आ जा सकते हैं। एसीपी अरविंद कुमार ने बताया की युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें