फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: क्रश मशीन में बोतल डालने पर पी सकेंगे कॉफी, 10 बस स्टैंड पर मिलेगी ये सुविधा

Mon, 11 Jul 2022 06:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

बोतल के एवज में क्रश मशीन से सिक्का निकलेगा। इससे लोग कियोस्क पर लगी मशीन से कॉफी या चाय पी सकेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण बस स्टैंड पर ये प्लास्टिक बोतल क्रश मशीन लगाएगा।
विज्ञापन
water bottle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगल यूज प्लास्टिक से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण बस स्टैंड पर ही प्लास्टिक बोतल क्रश मशीन लगाएगा। इसमें बोतल डालने पर एक सिक्का निकलेगा। इस सिक्के को बस स्टैंड के कियोस्क पर लगी मशीन में डालने से लोग कॉफी या चाय पी सकेंगे। शहर में दस बस स्टैंड पर यह मशीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन


ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अभी लोग शहर में पानी पीने के बाद प्लास्टिक की बोतलों को कहीं पर भी फेंक देते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए अब ऐसे बस स्टैंड पर क्रश मशीनें लगाई जाएंगी जहां अधिक लोगों का आवागमन हो। इससे लोग सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूक होंगे। प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बोतल के एवज में क्रश मशीन से सिक्का निकलेगा। इससे लोग कियोस्क पर लगी मशीन से कॉफी या चाय पी सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें