ईस्टर्न पेरीफेरल पर दादरी इलाके में एक ट्रक खड़ा था। इस ट्रक में पंजाब से बिहार जा रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 19 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ईस्टर्न पेरीफेरल पर दादरी इलाके में एक ट्रक खड़ा था। इस ट्रक में पंजाब से बिहार जा रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।