ग्रेटर नोएडा। कोरोना काल में भी ग्रेनो प्राधिकरण विकास से जुड़ी योजनाओं पर काम करने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंडों की योजना लांच की है। खास बात यह है कि प्राधिकरण ने योजना से जुड़ी हर जानकारी और नियम व शर्तें वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। उद्यमी30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। भूखंडों का आवंटन 1 से 10 जुलाई के बीच साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र ने बताया कि पूर्व में लाई गई ओपन इंडेड योजना में जो उद्यमी आवेदन नहीं कर सके हैं। उनको प्राधिकरण ने एक और मौका दिया है। औद्योगिक भूखंड आवंटन की योजना मंगलवार से आरंभ कर दी गई। इसमें 4000 वर्गमीटर तक के 38 भूखंड तथा 4000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल के 3 भूखंड सेक्टर इकोटेक-10 एवं सेक्टर इकोटेक-11 में आवंटन के लिए उपलब्ध हैं।