फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 12 दिन पहले युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव मुरादाबाद में मंगलवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय राहुल पुत्र ईसब निवासी मुरादाबाद गांव के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि 6 जून को युवक की शादी होने वाली थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राहुल गांव में किसी की शादी से लौटकर घर आ रहा था। इसी दौरान गली में अज्ञात बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। इसमें राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया। 6 जून को राहुल की शादी होने वाली थी। इस बारे में आकेड़ा चौकी प्रभारी बलवीर ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें