फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर : कल से 23 केंद्रों पर बच्चों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण की औपचारिक शुरुआत 16 मार्च को चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई थी, लेकिन सोमवार से जिले के 23 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू होगा। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 21 से 26 मार्च के बीच विशेष अभियान चलेगा। इसमें रोजाना करीब 6900 बच्चों को कोर्बेवैक्स की पहली डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के अलावा निजी व सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों की सूची कोविन पोर्टल पर अपलोड होने के बाद बुकिंग के लिए स्लॉट खोल दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि 1 जनवरी 2008 से 20 मार्च 2010 के बीच जन्मे बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया जा सकता है। इसके अलावा वॉक-इन व्यवस्था के तहत बच्चे के जन्म की तारीख का प्रमाण दिखाकर केंद्रों पर ऑन स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई है। 16 जनवरी को दादरी, जेवर, दनकौर और बरौला स्वास्थ्य केंद्र पर 100 बच्चों को पहली डोज दी गई थी। सोमवार सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू होगा।
घबराएं नहीं, सुरक्षित है वैक्सीन
बच्चों को टीका लगवाने में कुछ अभिभावकों को हिचक महसूस हो रही है, लेकिन विशेषज्ञों ने कोरोना से बच्चों को बचाने के लिए वैक्सीन का ही विकल्प सुझाया है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया व अन्य संस्थानों से प्रमाणित होने के बाद ही बच्चों की वैक्सीन को मंजूरी मिली है। वैक्सीन लगने के बाद दर्द, लालीपन, सुस्ती, बदन दर्द, बुखार और थकान जैसे कुछ हल्के लक्षण दिख सकते हैं, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बच्चे को कोर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाई जा सकेगी।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों को अभी मंजूरी नहीं
जिले के निजी अस्पतालों में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने की फिलहाल मंजूरी सरकार से नहीं मिली है। इन अस्पतालों में 15 से 17 और 18 साल से अधिक उम्र वालों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिशा-निर्देश आने के बाद ही निजी अस्पताल बच्चों को वैक्सीन लगा सकेंगे। फिलहाल, सरकारी केंद्रों पर ही टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
इन केंद्रों पर कराएं टीकाकरण
- नोएडा : चाइल्ड पीजीआई सेक्टर-30, एसीसी कांवेंट स्कूल सेक्टर-33, महामाया बालिका इंटर कॉलेज सेक्टर-44, कार्लहूबर स्कूल सेक्टर-62, नवजीवन स्कूल, सीएचसी भंगेल, पीएचसी मामूरा, ईएसआईसी सेक्टर-24, पीएचसी बरौला, ओम विमला अस्पताल।
- ग्रेटर नोएडा : जिम्स, पीएचसी दनकौर, बिहारी लाल इंटर कॉलेज, एसडी कन्या इंटर कॉलेज, सेंट जोसफ स्कूल, सीएचसी दादरी, एपीएचसी रबुपुरा, सीएचसी बिसरख, गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज, सीएचसी बादलपुर, सूरजपुर, रायपुर व पीएचसी जेवर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें