फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत चुनाव : 126 प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल

Thu, 19 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन करने पहुंची युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इनमें जिला पंचायत सदस्य के लिए बुधवार को 111 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए इनको लेकर दो दिनों में जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा दाखिल करने वालों की कुल संख्या 126 हो गई है। 
विज्ञापन


वहीं ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए नामांकन देर शाम तक जारी रहे। गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत के नौ वार्डों पर चुनाव होने हैं। नौ वार्डों के लिए अंतिम दिन तक 111 प्रत्याशियों अपने नामांकन दाखिल किए।

जिला पंचायत के वार्ड-1 महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस पद के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। वार्ड-2 सामान्य है। इस पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वार्ड नंबर-3 अन्य पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस सीट से 8 नामांकन किए गए।
विज्ञापन


वार्ड-4 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इस सीट के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। वार्ड-5 सामान्य है इस सीट पर 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा किए हैं। वहीं वार्ड-6 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट के लिए 12 नामांकन पत्र आए है।

वार्ड-7 के से 12 और वार्ड-8 से 14 प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल किए । वहीं वार्ड नंबर नौ अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस सीट के लिए 12 नामांकन आए हैं। बुधवार को कुल 111 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म जमा किए। 

प्रस्तावक के अलावा भी कई लोग पहुंचे अंदर
जिला मुख्यालय और ब्लॉक में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ केवल प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति थी, लेकिन प्रत्याशियों के साथ कई लोग अंदर तक पहुंचते दिखे। कलक्ट्रेट में कक्ष के बाहर बरामदे में ही बैठकर लोग खाने-पीने में मस्त रहे। लेकिन पुलिस ने उनको वहां से हटाने की भी जरूरत नहीं समझी। दादरी और जेवर ब्लाकों में भी प्रस्तावकों के अलावा भी लोग परिसर में पहुंचे, लेकिन उनको रोका नहीं गया।
विज्ञापन

नामांकन के लिए लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
दादरी, जेवर, दनकौर और बिसरख में भी नामांकन 
ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए अंतिम दिन दादरी, दनकौर, रबुपुरा और बिसरख ब्लाकों में नामांकन किए गए। सुबह 8 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन के लिए 4 बजे तक का समय निर्धारित था, लेकिन नामांकन के लिए मौजूद प्रत्याशियों के लाइन में होने से शाम 5 बजे के बाद भी नामांकन दाखिल होते रहे।  

सिक्योरिटी मनी जमा करने को ब्लॉक में खुली है ट्रेजरी
ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने जमानत राशि जमा करने के लिए ट्रेजरी के खाते में पैसा जमा किया जाता है, जिसके तहत दादरी, सूरजपुर और नोएडा के सेक्टर-2 स्थित स्टेट बैंक में ही राशि जमा करने का सुविधा है। जेवर और बिसरख और दनकौर के प्रत्याशियों को पैसा जमा करने के लिए दादरी और सूरजपुर जाना पड़ रहा था। सूरजपुर में भी जमा करने वालों की लंबी लाइन लगी हुई थी। जेवर तहसील में ही प्रत्याशियों को जमानत राशि जमा करने के लिए दिक्कतें न हो इसके लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग सूरजपुर और दादरी की दौड़ लगाते रहे। प्रत्याशियों की अव्यवस्था को देखते हुए ब्लॉकों में ही पर्चे दाखिल करने के दौरान पैसा जमा करने की भी व्यवस्था करनी पड़ी है। 

अनिल दुजाना, सहदेव के हुए नामांकन दाखिल
अनिल दुजाना और सहदेव के पर्चे दाखिल कर दिए है। दोनों ने ही पर्चे दाखिल करने के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी। अनिल दुजाना के प्रस्तावक महेश नागर ने पर्चा दाखिल किया।  इसी वार्ड से अनिल दुजाना की भाभी अनीता नागर, पिता चरत सिंह नागर ने भी पर्चे दाखिल किए हैं। 

मतदान कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण : डीएम 
 जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि जनपद में उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया का पूर्ण कराने के लिए मतदान कर्मचारियों और पीठासीन अधिकारियों को बालक इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को तीन चरणों में सवेरे 10 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रशिक्षण में गैरहाजिर पाया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

चुनाव के मददेनजर थानों में प्रबुद्ध लोगों की बैठक
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दादरी और दनकौर पुलिस ने दो दिनों में छह गांवों में प्रबुद्ध लोगों संग बैठकें की है। पंचायत चुनाव को लेकर शांति बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति उनसे जबरन वोट लेने के लिए दबाव डालता है तो उसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें