फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति राव हैदरी की कार का चालान कटने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Tue, 17 May 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की गाड़ी का शनिवार शाम नोएडा में रांग साइड चलने पर चालान किया गया था। अदिति नोएडा के डीएलएफ मॉल में एक फैशन शो में भाग लेने आई थीं।
विज्ञापन

 अमर उजाला में छपी इस खबर को नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपने फेसबुक वॉल पर सबसे पहले शेयर किया जिसके बाद ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

होटल से डीएलएफ मॉल आते समय वह जिस जगुआर कार से आ रहीं थीं। उसके रांग साइड चलने पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने चालान किया। अदिति मर्डर-3, रॉकस्टार, फितूर और वजीर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

दरअसल, शाम में डीएलएफ मॉल में अदिति राव को एक फैशन शो में भाग लेने के लिए आना था। वह गुरुद्वारे की ओर से फिल्म सिटी की ओर रांग साइड होकर आ रही थीं। तभी ट्रैफिक पुलिस ने जगुआर गाड़ी समेत साथ में चल रहे एक अन्य वाहन का चालान किया। अदिति राव जगुआर में बैठीं थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हैदरी के साथ चल रही दूसरी गाड़ी का भी कटा चालान

इसी जगुआर कार से आई थीं अदिति - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि रांग साइड चलने पर गाड़ी का चालान किया गया। उनके साथ एक अन्य गाड़ी वरना भी थी। उसका भी चालान किया गया। डीएलएफ मॉल के सामने गेट नंबर-6 पर अदिति की गाड़ी का चालान किया गया।

अदिति के साथ सुरक्षा के लिए बाउंसर भी मौजूद थे। टीआई का कहना है कि चालान के समय डीएलएफ मॉल के प्रबंधक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी में अदिति राव के होने और उनकी मेहमान के नाते चालान न करने की अपील भी की।

लेकिन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में गाड़ी का चालान किया गया। यही नहीं गाड़ी चला रहे ड्राइवर के डीएल को निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को संस्तुति भेजी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें