Freed 6 cows from the clutches of smugglers, two arrested
फिरोजपुर झिरका। सीएस स्टाफ ने रविवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को गिरफ्तार कर 6 गोवंश और पिकअप बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीएस स्टाफ प्रभारी कंवरपाल ने बताया कि मुंबई मेघा एक्सप्रेसवे घाटा पुल के पास एक पिकअप गोवंशों को हरियाणा के रास्ते राजस्थान ले जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी लेकर फरार होने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने चालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी से 6 गोवंशों को बरामद कर गोशाला में छुड़वा दिया है। आरोपियों की पहचान साहुद, जमशेद निवासी रणसीका जलालपुर थाना पलवल के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।