फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलावली प्राइड सिटी प्रोजेक्ट में मुनाफा देने के नाम पर 1.60 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-143 में गुलावली प्राइड सिटी प्रोजेक्ट में शेयर और मुनाफा देने के नाम पर एक किसान से 1.60 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मामले में चार आरोपियों स्टांप विक्रेता राजेश सेठ, राधेश्याम सेठ, जयेश सेठ और ब्रजवीर के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि पैसे वापस करने के नाम पर आरोपियों ने जो चेक दिए थे, वह भी बाउंस हो गए।
विज्ञापन

मोरना निवासी बाबूराम शर्मा ने बताया कि पिता को वर्ष 2014 में मुआवजा मिला था। मुआवजों के पैसों से वह जमीन खरीदना चाहते थे। तभी इनकी मुलाकात चारों आरोपियों से हुई थी। आरोपी सेक्टर-143 में गुलावली प्राइड सिटी प्रोजेक्ट चला रहे थे। आरोपियों ने पीड़ित को प्रोजेक्ट में पैसे लगाने पर शेयर और मुनाफा देने का झांसा दिया। पीड़ित ने कई बार में अपने पिता के खाते से कुल 1.60 करोड़ रुपये निकाल कर चारों आरोपियों को दे दिए।
काफी वक्त के बाद भी जब मुनाफे के नाम पर बाबूराम को कुछ नहीं मिला, तब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे, लेकिन वह टरकाते रहे। जून 2021 में जब बाबूराम को पैसों की जरूरत थी तब कई बार कहने पर आरोपियों ने तीन चेक दिए, जो बाउंस हो गए। आरोपियों से इसकी शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर बाबूराम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट में 30 फीसदी शेयर का किया था वादा
बाबूराम ने बताया कि आरोपी अपनापन दिखाने के लिए पैसे लेने के दौरान घर आते रहे। उन्होंने प्रोजेक्ट में 30 फीसदी शेयर देने का वादा किया था। पैसे लेने के बाद इन आरोपियों का व्यवहार कुछ महीने तक अच्छा रहा, लेकिन बाद में धीरे-धीरे बदलता गया। आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि राधेश्याम सेठ का जब तेलगी स्टांप घोटाले में कुछ नहीं हुआ तो यहां क्या होगा। बताया जाता है कि राजेश के खिलाफ दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में भी मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ 1.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। - रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें