तावडू। उपमंडल के अंतर्गत डीसी रेट की नौकरी दिलाने के नाम पर एक बदमाश ने युवती से 80 हजार रुपये ठग लिए। शातिर ने युवती को शादी का झांसा भी दिया। पीड़िता की ओर से सीएम विंडो के जरिये मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी गई है।
पीड़िता के मुताबिक जनवरी 2020 में आरोपी शातिर उनके संपर्क में आया जिसने उन्हें अपने विश्वास में लेकर 80 हजार रुपये खर्च कर डीसी रेट की नौकरी दिलवाने की बात कही। नौकरी नहीं लगी तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। परिजनों ने तावडू के एक गांव में युवती की सगाई की तो आरोपी ने उसकी सगाई को जबरन खत्म करवा दिया। वहीं, धमकाया कि यदि दूसरी जगह शादी की तो वह उन्हें जान से मार देगा, शातिर पहले से ही शादीशुदा था। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने रुपये वापस मांगने गई तो उसने और उसकी पत्नी ने मारपीट कर उसे भगा दिया। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। युवती का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत लेने से मना कर दिया तो उन्होंने सीएम विंडो में शिकायत देकर न्याय की मांग की है।