फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुपरटेक चेयरमैन समेत सात पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली निवासी ने फ्लैट देने के नाम पर 17.67 लाख हड़पने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने दर्ज किया मामला
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।
फ्लैट देने के नाम पर 17.67 लाख रुपये हड़पने के आरोप में जिला अदालत के आदेश पर सुपरटेक बिल्डर के चेयरमैन आरके अरोड़ा, निदेशक मोहित अरोड़ा समेत सात लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शाहदरा, दिल्ली निवासी पवन शर्मा ने अदालत में अर्जी दी है कि वर्ष 2013 में सुपरटेक टाउनशिप प्रोजेक्ट में 690 वर्गफीट का फ्लैट बुक कराया था। बुकिंग के समय 1.82 लाख रुपये का चेक सुपरटेक टाउनशिप प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के नाम दिया गया था। इसकी रसीद कंपनी की तरफ से दी गई थी। फ्लैट की कीमत 24,67,050 रुपये तय हुई। अब तक वह 17,67,979 रुपये विभिन्न चेक से दे चुके हैं। कंपनी ने बुकिंग के समय वादा किया था कि 20 जनवरी 2017 तक फ्लैट पर कब्जा दे दिया जाएगा, लेकिन अभी तक फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला है, जबकि 80 प्रतिशत धनराशि दी जा चुकी है। फ्लैट यमुना एक्सप्रेसवे स्थित सुपरटेक की गोल्फ विलेज सोसाइटी में बुक किया गया था। यहां अभी तक 25 प्रतिशत भी निर्माण कार्य नहीं हुआ है। आरके अरोड़ा, मोहित अरोड़ा और मैनेजर ने साजिश रचकर ठगी की है। अब कोर्ट के आदेश पर आरके अरोड़ा, मोहित अरोड़ा, सह-मैनेजिंग निदेशक संगीता अरोड़ा, कृष्ण गोपाल अरोड़ा, शैलेंद्र कुमार, गुलशन लाल खेरा और विकास कंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें