फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आकर मोबाइल लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
नोएडा सेक्टर- 20 पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपी।
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली से आकर नोएडा में मोबाइल लूटने वाले गिरोह के चार बदमाशों को सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मयूर विहार निवासी सुशील बोस, दीपक व नसीम और दरियागंज निवासी उजैब के रूप में हुई है। इनके कब्जे से लूटे गए 27 मोबाइल और स्कूटी व बाइक बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि हाल ही मेंसेक्टर-24, सेक्टर-58, सेक्टर-39 और सेक्टर-20 कोतवाली में क्षेत्र में कई मोबाइल लूटे गए थे। शनिवार रात को सेक्टर-7 में पुलिस गश्त कर रही थी और उसी दौरान स्कूटी-बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। पूछताछ की गई तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। सख्ती से पूछताछ की गई तो बाइक और स्कूटी चोरी की होने का पता चला। इसके अलावा उन्होंने 27 मोबाइल उनके दिल्ली स्थित कमरे पर होने की जानकार दी। पुलिस एक आरोपी को दिल्ली लेकर गई तो वहां से लूटे गए फोन ले आई। नोएडा में जांच कराई तो 14 मोबाइल नोएडा से लूटे हुए मिले। आरोपी ऐसे समय पर नोएडा में प्रवेश करते थे जब कंपनियों की छुट्टी होती थी। जो लोग रास्ते में जाते समय बात करते थे बदमाश उनके मोबाइल झपट लेते थे।
खोड़ा में करते थे पार्टी
चारों आरोपी दो टीम में बंट जाते थे और एक-दो घटनाओं को अंजाम देने के बाद दिल्ली लौट जाते थे। यदि पुलिस का ज्यादा डर दिखता था तो खोड़ा निवासी एक मित्र के कमरे पर जाकर पार्टी करते थे और जब पुलिस की चेकिंग कम हो जाती तो दिल्ली चले जाते थे। 20 से अधिक मोबाइल आरोपी दिल्ली के विभिन्न बाजारों में बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें