पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक ही गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चारों के कब्जे से चोरी की कार, बाइक, शराब के पव्वे और 11 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। चारों की पहचान सूरजपुर निवासी रवि, मंगल सेन, सतपाल और देवेंद्र के रूप में हुई है।
दादरी में दो महिलाओं से जूलरी लूटने और शराब के ठेके से चोरी करने के मामले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक ही गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चारों के कब्जे से चोरी की कार, बाइक, शराब के पव्वे और 11 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। चारों की पहचान सूरजपुर निवासी रवि, मंगल सेन, सतपाल और देवेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जीटी रोड सादोपुर की झाल हनुमान मंदिर के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने दादरी की ओर जा रही सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर सूरजपुर निवासी रवि और मंगल सेन को पकड़ लिया।
इनके कब्जे से गुरुग्राम से चोरी की कार बरामद की है। उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। वहीं रोजा फाटक के पास से ग्रेटर नोएडा की ओर बाइक लेकर जा रहे सतपाल व देवेंद्र को फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एसीपी योगेंद्र सिंह का कहना है कि दो आरोपियों ने 9 अक्तूबर को पहले महिला के गले से मंगलसूत्र लूटा। जबकि 10 अक्तूबर को दो अन्य के साथ मिलकर अच्छेजा गांव के पास शराब के ठेके में चोरी की थी।