फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: भोयरा गांव में फायरिंग के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, खड़ंजा लगाने को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 11 Jul 2024 11:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के भोयरा गांव में रविवार को खड़ंजा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी पक्ष ने फायरिंग और पथराव कर दिया था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के भोयरा गांव में गत रविवार को फायरिंग के मामले में पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों गौरव, सौरभ ,विकेश और गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से ब्रेजा गाड़ी, तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


फायरिंग में घायल भाजपा नेता के दादा रामसिंह और चचेरा भाई दीपांशु अभी भी अस्पताल में  भर्ती हैं। इस घटना में दो आरोपियों रिंकू और राजपाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार गौरव व सौरव गांव भोयरा के ही रहने वाले हैं। जबकि विकेश और गोविंदा जेवर के गांव टंकीवाला जहांगीरपुर के निवासी हैं।

रविवार को खड़ंजा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी पक्ष ने फायरिंग और पथराव कर दिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि फायरिंग की घटना के आरोपी काले रंग की ब्रेजा गाड़ी से इलाके से भागने की तैयारी मे हैं। सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को सेक्टर-20 गौर यमुना सिटी क्षेत्र में रोकने की कोशिश की। इसके बाद गाड़ी असंतुलित होकर साइड में टकरा गई। गाड़ी में बैठे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद जवाबी फायरिंग की गई। 
विज्ञापन


इसमें आरोपी गौरव और सौरव गोली लगने से घायल हो गए। बाद में अन्य आरोपी विकेश और गोविंदा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों को अस्पताल में  भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष की ओर से इस घटना में 18 नामजद सहित 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार कहते हैं कि अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें