फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अनोखी शवयात्रा: गाजे-बाजे के साथ गौ माता का हुआ अंतिम संस्कार, भारी भीड़ हुई शामिल

Wed, 10 Jul 2024 10:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा गांव मेें गौ माता के प्रति अनोखा प्रेम देखने को मिला। जहां गौ माता के निधन पर विमान और डीजे के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के रुणीजा गांव में बुधवार को गौ माता के निधन होने पर ट्रैक्टर ट्राली पर डीजे बजाकर गांव में विमान निकाल कर अंतिम संस्कार किया गया। गौ माता के अंतिम संस्कार के समय भारी संख्या में गांव के लोगों के साथ-साथ महिलाएं भी मौजूद रही।
विज्ञापन


गांव रौनीजा निवासी पप्पू सिंह के आवास पर काफी दिनों से गौ माता मौजूद थी। बताया जाता है कि गौ माता काफी बूढी हो चुकीं थीं। बुधवार की सुबह गौ माता का निधन हो गया। जैसे ही गौ माता के निधन की सूचना गांव वालों को लगी तो काफी संख्या में गांव के लोग पप्पू सिंह के आवास पर पहुंच ने गए।

इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली में विमान बनाकर और डीजे के साथ काफी धूमधाम के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। विमान यात्रा के दौरान भाकियू लोक शक्ति के रा0 अध्यक्ष मास्टर शयौराज सिंह, पप्पू सिंह, बिकं सिंह, मनवीर भाटी, ठाकुर कुमार पाल सिंह, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें