फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद बिके पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। सरकार और प्रशासन के पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोग बेचते नजर आए। बुधवार को पुन्हाना के तहसीलदार कंवर लाल ने डीसी और एसडीएम के आदेश पर शहर में अभियान चलाकर दुकानों पर मिले पटाखों को नष्ट कराया।
विज्ञापन

तहसीलदार कंवर लाल ने कहा कि सरकार के आदेश पर इस बार प्रदूषण को देखते हुए पटाखों के चलाने और बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई हुई है। कस्बा पुन्हाना और पिनगवां में पटाखों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसडीएम मनीषा शर्मा का कहना है कि पुन्हाना और पिनगवां खंड के कस्बों और गांवों में किसी भी कीमत पर पटाखों की बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम त्योहारों को अन्य तरीकों से भी मना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें