फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: एनएमआरसी दफ्तर में लगी भयंकर आग, 70 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया

Fri, 18 Jun 2021 03:52 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का दफ्तर है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे एमडी ऑफिस के बाहर एसी में आग लग गई। इसके बाद देखते ही देखते वहां आग तेजी से फैल गई और वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
नोएडा में आग: एनएमआरसी दफ्तर स्थित एमडी ऑफिस और कॉन्फ्रेंस हॉल में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के दफ्तर में शुक्रवार दोपहर को भयंकर आग लग गई। इस दौरान दफ्तर में काम करने वाले सहित 70 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने 13 दमकल वाहनों की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में कागजात, फर्नीचर से लेकर पूरा दफ्तर जल गया। इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का दफ्तर है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे एमडी ऑफिस के बाहर एसी में आग लग गई। इसके बाद देखते ही देखते वहां आग तेजी से फैल गई और वहां अफरातफरी मच गई। हादसे के समय आफिस में करीब 70 अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही कुछ ने खुद भागकर जान बचाई, जबकि कुछ आसपास के लोगों और अग्निशमन कर्मचारियों की मदद से निकाला गया। मौके पर पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम वहां पहुंची और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 13 दमकल के वाहनों ने आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में एनएमआरसी की एमडी का कक्ष, कॉन्फ्रेंस हॉल, समेत पूरा दफ्तर जल गया। इसमें कागजात, फर्नीचर समेत अन्य सामान शामिल है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद 13 दमकल के वाहनों की मदद से आग को बुझाया गया। इस दौरान 50 से अधिक अग्निशमन अधिकारी व कर्मचारियों ने काफी मेहनत कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और इसकी जांच के लिए फॉरंसिक लैब की टीम भी आई है। जांच के बाद आग लगने के कारणों के बारे में पता चल सकेगा।

फॉल्स सीलिंग में आग फैलने से हुई परेशानी
जब एनएमआरसी के दफ्तर में आग लगी तो पहले फर्नीचर तक लपटें पहुंची और कुछ ही सेकेंड में यह आग फॉल्स सीलिंग तक पहुंच गई। फॉल्स सीलिंग तक आग पहुंचते ही आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। पूरे दफ्तर में धुआं फैल गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने खिड़की के शीशे तोड़कर धुआं बाहर निकाला और फॅल्स सीलिंग पर फोकस करते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। इस कारण पूरे फ्लोर में आग नहीं पहुंच पाई। अगर फॉल्स सीलिंग की आग पर ध्यान नहीं दिया जाता तो पूरा फ्लोर व मार्केट के अन्य हिस्सों में आग फैल सकती थी।
विज्ञापन


फायर एनओसी को लेकर अग्निशमन विभाग की चुप्पी
एनएमआरसी के दफ्तर में आग लगने की घटना के बाद वहां फायर इक्यूपमेंट के होने और फायर एनओसी को लेकर अग्निशमन विभाग ने चुप्पी साध ली है। इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार से जब फायर एनओसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में पता किया जा रहा है। जबकि वर्तमान वक्त में एक क्लिक पर फायर एनओसी के बारे में बताया जा सकता है। इसी तरह एनएमआरसी के दफ्तर में फायर इक्यूपमेंट के काम करने के बारे में अग्निशमन विभाग गोलमोल जानकारी दे रहा है।

दुकानें कराई गई बंद
गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स काफी भीड़भाड़ वाला मार्केट है और यहां सैकड़ों दुकानें, शोरूम और शो दफ्तर हैं। आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग व पुलिस की टीम ने मार्केट की दुकानें बंद करा दी और बिजली काट दी गई। घटनास्थल के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने की जानकारी के बाद एडीसीपी रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग बुझने के बाद शाम को फिर से दुकानें खुल गई।

2019 में भी लगी थी यहां आग
गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के एनएमआरसी दफ्तर में इससे पहले भी वर्ष 2019 में आग लगी थी। जुलाई 2019 में इसी दफ्तर में लगी आग से महत्वपूर्ण दस्तावेज व कीमती सामान जल गए थे। इस बार की आग में कागजात, फर्नीचर, कंप्यूटर व अन्य सामान जले हैं। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एनएमआरसी के दफ्तर में लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें