फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: सेक्टर 72 में पार्किंग के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कार के तोड़े शीशे और लाइट; देखें वीडियो

Mon, 26 Aug 2024 10:36 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर , नोएडा

सार

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 72 में रहने वाले राजीव चौहान और नितिन के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर रविवार शाम को विवाद हो गया था। नितिन के पक्ष के लोगों ने पहले राजीव चौहान के साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन
पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर 72 में पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे व बल्ले से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मारपीट और कार को क्षतिग्रस्त करते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस में दोनों पक्षों को आने पर बुलाया है और मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 72 में रहने वाले राजीव चौहान और नितिन के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर रविवार शाम को विवाद हो गया था। नितिन के पक्ष के लोगों ने पहले राजीव चौहान के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद घायल राजीव चौहान के बेटों ने नितिन की गाड़ी में तोड़फोड़ की और कार को बल्ले व डंडे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। 
विज्ञापन

तीन मिनट 12 सेकंड के इस वीडियो में दोनों पक्ष के लोग आपस में लड़ाई झगड़ा और गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक पक्ष के लड़के पूरी तरह से कार के शीशे व लाइट तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। एसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें