फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Election Seat Result: गौतमबुद्ध नगर में आज 39 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, तीन के सिर पर सजेगा ताज

Thu, 10 Mar 2022 08:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा सीट से 13, दादरी सीट से 14 और जेवर सीट से 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतगणना की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के बीच पूरी होगी।
विज्ञापन
मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों नोएडा, दादरी और जेवर के चुनावी परिणाम का इंतजार बृहस्पतिवार को खत्म हो जाएगा। नोएडा फेज दो स्थित फूल मंडी में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। तीनों सीटों पर कुल 39 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है, लेकिन इनमें से केवल तीन प्रत्याशियों के सिर पर जीत का ताज सजेगा। नोएडा सीट से 13, दादरी सीट से 14 और जेवर सीट से 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 10 फरवरी को सभी की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है।

विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। सुबह 8:30 बजे से ईवीएम मशीनों की मतगणना शुरू होगी। मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। नोएडा व दादरी के लिए 20-20 और जेवर के लिए 14 टेबल लगेंगी। इनके अलावा सर्विस मतदाता और पोस्टल बैलेट की टेबल अलग होंगी। मतगणना की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के बीच पूरी होगी। 80 माइक्रो ऑब्जर्वर को लगाया गया है। इनके अलावा 92 सुपरवाइजर, 105 सहायक सुपरवाइजर और 94 सहायक कर्मचारी मतगणना में लगे हैं।

सबसे पहले जेवर का आ सकता है परिणाम
सबसे पहले जेवर सीट का परिणाम आने की उम्मीद है। यहां पर कुल 420 बूथ हैं। इनकी मतगणना 14 टेबल पर होंगी। यहां 30 चरण में मतगणना पूरी हो जाएगी। नोएडा सीट पर 755 बूथ है। यहां 20 टेबल पर मतगणना होगी। नोएडा की मतगणना 38 चरण में पूरी होगी। दादरी सीट पर 665 बूथ हैं। यहां भी 20 टेबल पर 34 चरणों में मतगणना पूरी होगी। दादरी का परिणाम दूसरे और नोएडा का परिणाम तीसरे नंबर पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


2960 सर्विस मतदाताओं ने भी दिया है वोट
देश की सीमा और अन्य जगहों पर तैनात जिले के मतदाताओं ने भी मतदान किया है। तीनों सीटों पर 2960 सर्विस मतदाताओं ने वोट दिया है। इनमें जेवर सीट पर 1699, दादरी सीट पर 885 और नोएडा सीट पर 376 सर्विस मतदाता ने वोट का इस्तेमाल किया। वहीं, जिले में कुल 5204 मतदाताओं को पोस्टल बैलेट भेजे गए थे। इनमें से 2713 मतदाताओं के पोस्टल बैलेट मिल चुके हैं। मतगणना शुरू होने के एक मिनट पहले तक आने वाले सभी पोस्टल बैलेट को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें