फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ काा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। सालाहेड़ी स्थित शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार को शुक्रवार को उपायुक्त शक्ति सिंह ने सम्मानित किया। महाविद्यालय प्राचार्य को शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए जिला ग्रीन चैंपियन के रूप में पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से उच्चतर शिक्षा एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के नियम एवं मापदंडों अनुसार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार जल प्रबंधन, ऊर्जा प्रबंधन एवं हरियाली के उत्कृष्ट प्रबंधन हेतु दिया जाता है।
विज्ञापन

महाविद्यालय सालाहेड़ी शिक्षा के उच्चतम मापदंडों के साथ साथ सुरक्षा एवं स्वच्छता के मापदंडों पर अपनी विशिष्ट पहचान कायम करने के अव्वल रहता है। इस कार्य हेतु महाविद्यालय प्राचार्य अनिल कुमार के साथ अशोक कुमार कटारिया (महाविद्यालय प्रभारी), डॉ श्रुति सिंह, तेजपाल, मनिंदर सिंह, अनिल कुमार, रितेश कुमार, आबिद हुसैन, आजम, डॉ. जहांनज़ीर, डॉ. नाजिऱ हुसैन एवं समस्त चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

फोटो ऱ् कॉलेज स्टाफ के सदस्यों को उपायुक्त सम्मानित करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें