फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट : ज्यूरिख कंपनी को 31 जुलाई को ट्रांसफर होगी जमीन, सीएम योगी की मौजूदगी में पूरी होगी प्रक्रिया

Fri, 30 Jul 2021 10:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

विकासकर्ता कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को जमीन का ट्रांसफर और निर्माण करने का लाइसेंस जारी करना शेष है। शनिवार को करीब 29,600 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को जमीन देने का कार्यक्रम लखनऊ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त के अंतिम सप्ताह में नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियों के बीच एक और अहम निर्णय शनिवार को होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) ज्यूरिख कंपनी को जमीन ट्रांसफर कर देगा। साथ ही, निर्माण करने के लिए लाइसेंस भी जारी हो जाएगा।

विज्ञापन


विकासकर्ता कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को जमीन का ट्रांसफर और निर्माण करने का लाइसेंस जारी करना शेष है। शनिवार को करीब 29,600 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को जमीन देने का कार्यक्रम लखनऊ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा।

जमीन ट्रांसफर होने के बाद ही ज्यूरिख कंपनी की तरफ से तैयार एयरपोर्ट के मास्टर प्लान को अंतिम मंजूरी दी जाएगी। पहले यीडा और फिर नियाल की बोर्ड से इस पर मुहर लगेगी। प्रधानमंत्री का समय मिलते ही इसके शिलान्यास की तिथि तय कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


दरअसल, पहले चरण में 1334 हेक्टेयर में निर्माण होना। इसके लिए जमीन अधिगृहीत हो चुकी है। इस एयरपोर्ट के लिए छह गांव रन्हेरा, पारोही, रोही, किशोरपुर, बनवारीवास व दयानतपुर गांव की कुल 1239 हेक्टेयर जमीन किसानों से ली गई है।

ये जमीन जिला प्रशासन ने नागरिक उड्डयन विभाग के नाम पर खरीदी है। नागरिक उड्डयन विभाग से नियाल के नाम पहले ही जमीन ट्रांसफर हो चुकी है। अब नियाल से ज्यूरिख की सब्सिडरी कंपनी (यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) के नाम जमीन ट्रांसफर होनी है।

40 साल तक संचालन का होगा अधिकार 
एक रनवे से 2024 में उड़ान शुरू करने का लक्ष्य है। विकासकर्ता कंपनी को इसे चलाने के लिए 40 साल का लाइसेंस मिलेगा। शुरुआत के सात साल कंपनी अपना खर्च निकालेगी। इसके बाद होने वाली कमाई में उत्तर प्रदेश सरकार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण को हिस्सा मिलने लगेगा। यह कमाई सालाना एक लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है। इससे तीनों प्राधिकरणों का आर्थिक संकट भी दूर हो जाएगा।

जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया शनिवार को पूरी होगी। लखनऊ में कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के भी रहने की उम्मीद है। विकासकर्ता कंपनी के प्रतिनिधि भी उपलब्ध रहेंगे।- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, नियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें