फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढे होने से वाहन चालक और राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। करहेड़ा से घागस होते हुए कंसाली, कोटलावाला मेवली, नूंह सड़क में बारिश के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे वक्त से सड़क की मरम्मत भी नहीं की गई है। इस संबंध में ग्रामीण कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी देकर कहा कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

करेड़ा गांव के पूर्व सचिव अकबर खान और हसूदा ने बताया कि गांव से निकलते ही घागस, कंसाली सड़क के अंदर 1.5 से 2 फिट गहरे गड्ढे हो गए हैं। अब यहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है। जिला प्रशासन इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत करवाए। घागस गांव के जफरुद्दीन नेहना ने बताया कि छोटी गाड़ियां और मोटरसाइकिल चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती हैं। शेर मोहम्मद शाहपुर ने कहा कि पीडब्ल्यूडी सड़क की मरम्मत कराए, क्योंकि बारिश का मौसम भी अब चला गया है। कंसाली गांव के पूर्व सरपंच जमाल, पूर्व सरपंच हजरू, पूर्व सरपंच हारून व जाकिर ने कहा कि सड़क में गड्ढे बहुत है। इसलिए धीरे-धीरे गाड़ी चलानी पड़ती है। यह सड़क दर्जनों गांव को जोड़ती है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ आस मोहम्मद ने बताया कि सड़क की मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें