फिरोजपुर झिरका। मेवात की डॉ. फरहाना रहमान ने असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर जिले का नाम रोशन कर दिया है। मेव समुदाय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होने वाली वह पहली महिला हैं। डॉ. फरहाना का गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में लॉ डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है।
डॉ. फरहाना ने बताया कि वो अपने चयन से बहुत उत्साहित है और इसका श्रेय वो अपने पिता डॉ. बदरुद्दीन बदर डीन लॉ डिपार्टमेंट एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के साथ अपने ससुर डॉ. अब्दुल रहमान खान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व अपने पति आफताब रहमान एसडीओ पंचायत राज को देना चाहती हैं। उनके सुसर डॉ. अब्दुल रहमान खान मेवात के पहले मेव जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बने हैं और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सराहनीय कार्य कर रहे हैं। डॉ. फरहाना ने एलएलबी की डिग्री महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से की तथा एलएलएम की डिग्री भगत फूलसिंह विश्वविद्यालय खानपुर कलां से की। पीएचडी की डिग्री एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक से ली। डॉ. फरहाना ने बेटियों को संदेश दिया कि गरीबी और बदहाली से निपटने का शिक्षा ही एकमात्र साधन है। इसलिए मेवात की बेटियों को शिक्षा का तोहफा जरूर दें।