फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम से मनाई गुरुनानक जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। जिले के गुरुद्वारों में शुक्त्रस्वार को गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसी कड़ी में तावडू मेन बाजार स्थित गुरुद्वारे में भी सिंह सभा की ओर सुबह पांच बजे प्रभातफेरी निकली गई। जिसकी अगुवाई गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान मदन लाल ने की। इसके बाद गुरुद्वारा में शबद कीर्तन किया गया। दोपहर 12 बजे निशान चढ़ाया गया। वहीं, कोरोना नियमों की ध्यान में रखते हुए छोटा सा लंगर लगाया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा के ग्रंथी गुरुमीत सिंह ने कहा कि जन्मदिन से दो दिन पहले उत्सव शुरू हो जाता है। गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब अखंड पाठ का आयोजन किया गया, जो 48 घंटे तक चला। गुरुपर्व के दिन शुरुआत प्रभात फेरी के साथ सुबह से की गई। इसके बाद कथा, कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। इस दिन गुरुनानक जयंती मनाई जाती है। सिख धर्म में इस दिन का खास महत्व होता है। इस खास दिन को गुरु पर्व या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरुनानक जयंती के दिन सभी गुरुद्वारों को दीयों और लाइटों से सजाया जाता है। गुरुनानक देव को सिख धर्म का प्रथम गुरु माना जाता है। इस अवसर पर राम दस, ऋषि गुलाटी, मनोहर लाल ढींगरा, कैलास नागपाल, गोबिंद मनोचा, किशन लाल मनोचा, दर्शन वर्मा, देशराज, नरेश ढल, तुलसा मक्कड़, सेंटी मक्कड़ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें