बस में करीब 70 यात्री सवार थे। इसमें 09 लोगों को गंभीर चोट आयी है। कैलाश अस्पताल में गंभीर रूप से घायल लवी कुमार निवासी कांगडा हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई। लवी भारतीय थल सेना का जवान है और डोगरा रेजीमेंट में तैनात था।
यूपी के गोरखपुर से लुधियाना जा रही डबल डेकर बस ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। घटना में एक की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बस ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। ट्रक में पत्थर लदे थे। बस के ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे लगे लोहे के गाटर को तोड़कर नीचे उतर गई। जिससे ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि एक प्राइवेट बस गोरखपुर से लुधियाना जा रही थी। बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा की ओर से नोएडा की तरफ जाते समय जैसे ही ग्राम खेड़ा मोहम्मदाबाद के सामने पहुंची। बस के चालक ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस के चालक को नींद आ गई थी। जिसके बाद वह स्पीड से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे ट्रक से जा भिड़ी।
थल सेना के जवान की मौत