फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में भी डेंगू का कहर, दो बच्चों सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। देहात के बाद अब शहरी क्षेत्र में डेंगू का कहर दिखने लगा है। नोएडा के अलग-अलग अस्पतालों में 24 घंटे के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से किसी मौत की पुष्टि नहीं की है। वहीं, राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) के सेक्टर-24 स्थित अस्पताल में पांच वर्षीय बच्चे की मौत के बाद बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम दौरा करने पहुंची।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 26 अक्तूबर की शाम पांच वर्षीय चेती कुमारी को ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने से दो दिन पहले बच्ची को बुखार और उल्टी की शिकायत थी। बाहरी जांच में बच्ची का प्लेटलेट्स काउंट 37 हजार था, जबकि टायफायड टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव थी। ईएसआईसी अस्पताल में जांच के दौरान प्लेटलेट्स काउंट 64 हजार मिली। बच्ची का डेंगू के लिए कोई परीक्षण ही अस्पताल ने नहीं किया। 27 अक्तूबर सुबह 7:10 बजे बच्ची की मौत हो गई। ईएसआईसी की ओर से जारी रिपोर्ट में मृत्यु का कारण कार्डियो पल्मोनरी अरेस्ट (अचानक दिल का काम करना बंद हो जाना) बताया गया है।
वहीं, दो अन्य मौतें सेक्टर-50 स्थित नियो अस्पताल में हुई हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नोएडा से सटे दिल्ली के न्यू अशोक नगर से 22 वर्षीय रोमी को बुधवार रात अस्पताल में लाया गया था। बुखार, पेट दर्द व उल्टी से हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उसकी भी प्लेटलेट्स काफी कम थी। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने मरीज को डेंगू संदिग्ध बताया है। बृहस्पतिवार तड़के उसकी मौत हो गई, जबकि बरौला निवासी एक अन्य दस वर्षीय बच्चे की भी बुखार से मौत बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पहले से मृत बच्चे को अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन

ईएसआईसी अस्पताल नहीं दे रहा जानकारी, खुद पहुंचे अधिकारी
ईएसआईसी अस्पताल के वार्ड डेंगू मरीजों से भरे हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। बुधवार को हुई मौत की मीडिया से जानकारी मिलने के बाद मलेरिया विभाग की टीम अस्पताल पहुंची।
डेंगू के 15 नए मामले, सीएमओ भी हुए पीड़ित
जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में डेंगू के 15 मरीजों की पुष्टि की हुई है। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 378 पहुंच गई है। फिलहाल, डेंगू के सक्रिय मरीजों की संख्या 44 है। सूत्रों के अनुसार जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) भी डेंगू पीड़ित हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अवकाश पर हैं, उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। हालांकि, विभाग के अधिकारी साधारण बुखार से पीड़ित होने पर सीएमओ के अवकाश पर होने की बात कह रहे हैं।
--------
जिले में डेंगू से अब तक एक ही मौत की पुष्टि हुई है। देहात या शहरी क्षेत्र से मौत की जो जानकारियां मिल रही हैं, उनमें से किसी में केंद्रीय लैब से डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। ईएसआईसी प्रशासन को भी डेंगू मरीजों की सही जानकारी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें