फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएम योगी का डीप फेक वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेहड़ी पटरी एसोसिएशन से जुड़ा है आरोपी, वीडियो को वायरल करने वाले अन्य एक्स यूजर की तलाश जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो सोशल साइट एक्स पर अपलोड कर दिया गया। इस मामले में नोएडा एसटीएफ ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराकर वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी श्याम किशोर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम वीडियो को वायरल करने में शामिल अन्य आरोपियों के एक्स हैंडल की छानबीन कर रही है।
मूलरूप से लखीमपुर खीरी निवासी श्याम किशोर गुप्ता नोएडा के रेहड़ी पटरी एसोसिएशन से जुड़ा है। नोएडा के बरौला में किराये पर रहने वाले श्याम ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो अपलोड किया था। फेक वीडियो में पुलवामा के वीर जवानों की पत्नियों के मंगलसूत्र आदि की बात की जा रही है। एक्स हैंडल पर पोस्ट कर श्याम ने लिखा कि क्या यह वीडियो सही है। अगर सही है तो जनता अंधभक्त है। वीडियो को यूपी भाजपा, पीएमओ, सीएम यूपी आदि को टैग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एसटीएफ की ओर से साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराकर बरौला निवासी श्याम किशोर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि डीप फेक वीडियो एआई से बनाया गया है। - राजकुमार मिश्रा, एसीपी, एसटीएफ नोएडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें