फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greno: फ्लैट में पंखे से लटकता मिला रिटायर DSP के बेटे का शव, मुरादाबाद से कंपटीशन की तैयारी करने आया था राहुल

Fri, 19 Jul 2024 11:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

मुरादाबाद के नवीन नगर के रहने वाले बांकेलाल उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद से रिटायर हुए हैं। इन दिनों उनका स्वास्थ्य खराब है। मृतक के भाई नवीन सिंह ने बताया कि राहुल ने बीएससी पास किया था। कुछ दिन पहले राहुल 50 हजार रुपये लेकर कंपटीशन की तैयारी करने के लिए आया था। 
विज्ञापन
फ्लैट में पंखे से लटकता मिला रिटायर डीएसपी के बेटे का शव - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में इकोविलेज वन सोसाइटी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक राहुल जीत (28) का शुक्रवार को शव मिला है। राहुल के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद से रिटायर हैं। परिजनों ने राहुल की हत्या का आरोप लगाते हुए सोसाइटी में रहने वाले पांच युवकों के नाम का उल्लेख करते हुए तहरीर दी है। जबकि पुलिस युवक की आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है। मृत्यु का कारण स्पष्ट रूप से जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

मुरादाबाद के नवीन नगर के रहने वाले बांकेलाल उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद से रिटायर हुए हैं। इन दिनों उनका स्वास्थ्य खराब है। मृतक के भाई नवीन सिंह ने बताया कि राहुल ने बीएससी पास किया था। कुछ दिन पहले राहुल 50 हजार रुपये लेकर कंपटीशन की तैयारी करने के लिए आया था। जब तक उसे दिल्ली में कोई ठिकाना नहीं मिल रहा था तब तक वह इकोविलेज वन में आकर अपने कुछ दोस्तों के साथ रह रहा था। वह यहां पर सोसाइटी की 14 नंबर टावर के एक फ्लैट में रह रहा था। एक दिन पहले उनकी राहुल से अच्छी खासी बात हुई थी।

शुक्रवार सुबह 11:30 बजे उनके पास फोन पहुंचा की राहुल ने आत्महत्या कर ली है। वह जब यहां पर आए तब उन्होंने देखा कि जिस पंखे से राहुल के लटकने की बात कही जा रही है वह काफी नीचे है। राहुल के पैर जमीन को छू रहे थे। इससे स्पष्ट है कि राहुल की हत्या करके पूरी घटना को आत्महत्या की शक्ल देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

नवीन सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टि यह आत्महत्या का मामला लगता है लेकिन मृत्यु की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत दी गई है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा और अगर हत्या का मामला सामने आया तो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें