फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद खुला राज: मौत का नाटक रच बीमा कंपनी से हड़पे 90 लाख, अपनी जगह कार में भिखारी को जला दिया था जिंदा

Fri, 19 Jul 2024 05:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर

सार

पारसौल गांव के मूल निवासी अनिल मलिक ने तीन जुलाई 2006 में आगरा में एक भिखारी को खाना खिलाने का लालच देकर कार में बिठाया और नशे की गोलियां खाने में मिला दी। जिससे वह बेहोश हो गया था। उसके बाद कार में आग लगा दी थी। 
विज्ञापन
मौत का नाटक रच बीमा कंपनी के 90 लाख रुपये हड़पने के मामले आरोपी गिरफ्तार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी मौत का नाटक रचने के बाद बीमा कंपनियों के 90 लाख रुपये हड़पने के मामले में आगरा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से एक और आरोपी परसौल निवासी रामबीर को गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस मुख्य आरोपी अनिल और विजयपाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

पारसौल गांव के मूल निवासी अनिल मलिक ने तीन जुलाई 2006 में आगरा में एक भिखारी को खाना खिलाने का लालच देकर कार में बिठाया और नशे की गोलियां खाने में मिला दी। जिससे वह बेहोश हो गया था। उसके बाद कार में आग लगा दी थी। कार में जले व्यक्ति की शिनाख्त परिजनों ने योजना के तहत अनिल मलिक के रूप में की थी। अनिल ने इस कार्य में अपने पिता, भाई और दोस्तों का भी साथ लिया।

इसके बाद रिकॉर्ड में स्वयं को मृत दर्शाकर आरोपी ने अपने नाम बीमा पॉलिसी के 80 लाख रुपये और कार बीमा के 10 लाख रुपये फर्जीवाड़ा करके हड़प लिए थे। दो बीमा कंपनियों को 90 लाख रुपये का चूना लगाकर अनिल मलिक गुजरात के अहमदाबाद में रह रहा था। घटना के 17 वर्ष बाद साल 2023 में अहमदाबाद पुलिस ने अनिल को शक के आधार पर हिरासत में लेकर छानबीन की तो खुलासा हुआ कि अनिल मलिक ने अपना नाम चौधरी राजकुमार रख लिया। इसी नाम से ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक में खाता भी खोल लिया था।
विज्ञापन

अनिल की अहम जानकारी जुटाने अहमदाबाद पुलिस दनकौर के परसौल गांव में उसके स्कूली दस्तावेज जांचने भी आई थी। जिसके बाद अनिल मलिक व उसके पिता विजयपाल सिंह और भाई अभय सिंह निवासी गाजियाबाद आदि के खिलाफ आगरा के रकाबगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति को जलाकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। अब इस मामले में आगरा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी रामबीर निवासी परसौल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें