फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीए ने रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी को हरा जीता खिताब

विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वर्गीय चौधरी खुर्शीद अहमद मेमोरियल मेवात क्रिकेट लीग-5 का रविवार को समापन हो गया। पल्ला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के खेल मैदान में फाइनल मुकाबला रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली फरीदाबाद और डीसीए नूंह होडल के बीच हुआ। इसमें रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराकर डीसीए की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन बनाए। इसमें हितेश सौरोत ने 43 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 73 और करण डेडा ने 18 गेंदों पर 31 रन बनाए। डीसीए की तरफ से सूरज कुंडू ने 4 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट झटके। जवाब में डीसीए की टीम ने 17. 2 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें आकाश एंटील ने 57 गेंदों पर 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की तरफ से हर्ष फागना ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। 104 रन की नाबाद पारी खेलने पर आकाश अंटील को मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन व गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया। इस लीग को एबीएस फाउंडेशन बीवा, एओवी एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड टपकन और सुनील मोटर्स हीरो नूंह ने स्पॉन्सर किया। फाइनल मैच का उद्घाटन होडल के एसडीएम वकील अहमद और एबीएस फाउंडेशन के निदेशक एसएस संधू बश द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में नूंह विधायक आफताब अहमद, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एओवी एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ओपी अरोड़ा , विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र फागणा पूर्व रणजी खिलाड़ी व बीसीसीआई लेवल कोच, क्रिकेट एसोसिएशन नूंह के अध्यक्ष मोहम्मद आबिद दानी व सचिव तौफीक अहमद, अंपायर सरफुद्दीन और शाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे। प्रथम विजेता टीम को 61 हजार की धनराशि और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 41 हजार की धनराशि व ट्रॉफी दी गई l लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को इस मौके पर ट्रॉफी और ड्रेस देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें