फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स सिटी के नाम पर करोड़ों की लूट, अब वहां घूम रहे ऊंट

विज्ञापन
स्पोर्ट्स सिटी में घूम रहे ऊंट
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-79 के विभिन्न सोसाइटियों के निवासियों ने सेवन एक्स स्पोर्ट्स सिटी फाउंडेशन के बैनर तले विधायक पंकज सिंह से शनिवार को मुलाकात की। निवासियों ने बताया कि 2011 में नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर को स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। घोषणा का फायदा उठाकर बिल्डर्स द्वारा सेक्टर में सभी फ्लैट प्रीमियम राशि पर बेचे गए। बिल्डर ने सभी को जल्द ही यहां बनने जा रही स्पोर्ट्स सिटी का सपना दिखाया था, लेकिन अब बिलकुल उल्टा रहा है। स्पोर्ट्स सिटी तो पता नहीं कब बनेगी, लेकिन यहां जंगल जैसे हालात हैं और ऊंट घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि ऊंट किसके हैं और यहां आए, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। विगत कई साल से वह यहां रह रहे हैं। फ्लैट बेचते समय स्पोर्ट्स सिटी बसाने के सपने दिखाए थे। जबकि निर्माण और फ्लैट की रजिस्ट्री तक शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि इस साल के आरंभ में अथॉरिटी द्वारा एक समिति का गठन एसीईओ नेहा शर्मा के नेतृत्व में स्पोर्ट्स सिटी की समस्याओं के निवारण के लिए किया गया था। सात माह बीतने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। अब बताया जा रहा है कि प्राधिकरण ने शासन को उचित निर्णय के लिए रिपोर्ट भेज दी है। प्राधिकरण के इस रवैये से निवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि जिंदगी भर की पूंजी लगाकर भी अपने घर के स्वामित्व से वंचित हैं। स्पोर्ट्स सिटी के नाम पर यहां ऊंट देखने को मिल रहे हैं। विधायक से मिलने वाले लोगों ने ज्ञापन पत्र भी दिया। विधायक ने निवासियों की समस्या को सुना और जल्द ही इस बाबत प्राधिकरण अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संवरजीत सिंह, अशोक वर्धन शरद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर में ऊंट नहीं पाले जा सकते हैं। स्पोर्ट्स सिटी में वन विभाग से कोई मतलब नहीं है। इसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण की है।
- प्रमोद कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें