फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम क्लोन बनाकर कंपनी कर्मी से धोखाधड़ी, 32 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम क्लोन बनाकर कंपनी कर्मी से धोखाधड़ी, 32 हजार निकाले
विज्ञापन

गुरुग्राम। एटीएम का क्लोन बनाकर कंपनी कर्मी के बैंक खाते में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। सेक्टर 10ए थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के 1 महीने बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव गढ़ी निवासी कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि वह क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। 28 दिसंबर को उसके पास लगातार 4 मैसेज आए, जिसमें उनके बैंक खाते से नकदी निकल जाने की जानकारी थी। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो वो उनकी जेब में ही था। इस पर उन्होंने 28 दिसंबर को ही पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। उप निरीक्षक बिजेन्दर ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाए गई है। इसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया। एमजी रोड स्थित एटीएम मशीन के जरिये 3 बार 10-10 हजार और एक बार 2 हजार रुपये निकाले गए। बैंक को नोटिस देकर एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी की फुटेज को मांगा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें