फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को व्हाट्स एप पर अश्लील मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए
विज्ञापन

--------
पूर्व प्रेमी ने छात्रा को व्हाट्सएप पर भेजी अश्लील वीडियो
नोएडा। सेक्टर-62 के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के व्हाट्सएप पर उसका पूर्व प्रेमी अश्लील वीडियो भेज रहा है। छात्रा ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से की है। गाजियाबाद निवासी छात्रा लॉ की पढ़ाई कर रही है। 2018 में हापुड़ निवासी एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। एक महीने पहले दोनाें अलग हो गए। आरोप है कि युवक एक सप्ताह से व्हाट्सएप पर उसकी कुछ अश्लील वीडियो भेज रहा है। आरोपी ने छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

----------------
कमरे से लैपटॉप, मोबाइल और पर्स चोरी
नोएडा। चोरों ने नया बांस में इंजीनियर के कमरे से लैपटॉप, मोबाइल और पर्स चोरी कर लिए। साथ ही, पर्स में मिले एटीएम कार्ड से खाते से 25 हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक नयाबांस निवासी अरविंद कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह 2 मार्च की शाम को कमरे में ताला लगाकर बाजार से कुछ सामान लेने गए थे। 15 मिनट बाद जब वह वापस लौटे तो ताला टूटा पाया। कमरे से लैपटॉप बैग, मोबाइल और पर्स गायब था। पर्स में उनका एटीएम कार्ड भी था जिसके रैपर पर कोड लिखा हुआ था। इसी के जरिये चोरों ने उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। अरविंद का आरोप है कि तीन दिन कोतवाली के चक्कर कटवाने के बाद पुलिस ने उनकी शिकायत ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें