फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आतंकी हमले के बाद नोएडा में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: अमृतसर में आतंकी हमले के बाद नोएडा में अलर्ट
विज्ञापन

बॉर्डर एरिया, मॉल, बाजारों में चला चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। अमृतसर में हुए आतंकी हमले के बाद नोएडा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। घटना के बाद से ही नोएडा में बॉर्डर एरिया, मॉल, मल्टीप्लेक्स व बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया गया। खुफिया एजेंसियों से पुलिस ने इनपुट लेकर सुरक्षा को चाक चौबंद किया। एसएसपी डा. अजयपाल शर्मा अलर्ट के दौरान खुद सुरक्षा व्यवस्था देख रहे थे।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को जैसे ही आतंकी हमले की सूचना मिली तो सभी थानों की पुलिस, पीसीआर, पीआरवी, लेपर्ड अलर्ट कर दिया गया। एसपी सिटी सुधा सिंह सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने इलाके में चेकिंग करने के निर्देश दिए। कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र में नोएडा- दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती गई। डीएनडी, चिल्ला, वसुंधरा, गोलचक्कर, टकसाल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। वहीं, सेक्टर-18, जीआईपी, डीएलएफ, स्पाइस, लॉजिक्स मॉल में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इसके अलावा नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर एरिया में भी पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। एसएसपी ने बताया कि पंजाब में आतंकी हमले के मद्देनजर जनपद में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस की टीम बॉर्डर एरिया, मॉल, मल्टीप्लेक्स, मेट्रो से लेकर भारत सरकार के सभी कार्यालयों के आसपास तैनात है। हर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें