फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: प्रसाद देने आई बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

बच्ची की मां ने मेडिकल कराने से किया मना
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची सोमवार को बुजुर्ग को पूजा का प्रसाद देने गई थी। पीड़ित परिवार ने फेज थ्री पुलिस से शिकायत की है। वहीं, पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा था, लेकिन मां ने मेडिकल टेस्ट कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी के अनुसार, मूलरूप से महोबा निवासी एक शख्स फेज थ्री थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को बच्ची के पिता जागरण में गए हुए थे, जबकि मां किसी काम से बाहर थी। घर पर उनके तीनों बच्चे थे। बड़ी बेटी (7) पड़ोसियों को विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद बांट रही थी। उनके घर के सामने एक मकान में बुजुर्ग चौकीदारी करता है। शाम चार बजे बच्ची बुजुर्ग को भी प्रसाद देने के लिए चली गई। बुजुर्ग के पास पहले से ही दो-तीन बच्चियां बैठी हुई थीं। जब वह बच्ची प्रसाद देने पहुंची तो बुजुर्ग ने बाकी को घर से बाहर जाने के लिए कहा और उसे एक कमरे में ले गया। यहां आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें