फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ व धमकी से परेशान तीसरी कक्षा की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

Tue, 12 Mar 2019 11:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जारचा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा तीन की छात्रा से मनचला स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करता था। मनचले ने छात्रा के बैग में जबरदस्ती दो मोबाइल फोन रखकर बात करते रहने को भी कहा। वह छात्रा को मिलने के लिए बुला रहा है और न मिलने पर छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। घबराई छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। उसके पिता ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत में कहा है कि उसकी बड़ी बेटी (12) और दो बेटे घर से एक किलोमीटर दूर स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। दो माह से गांव का ही एक मनचला लड़की के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता है और धमकी देकर अकेले में मिलने को कहता है। एक सप्ताह पहले मनचले ने छात्रा के बैग में दो मोबाइल रख दिए और कहा कि मैं जब भी फोन करूं, तू मिलने चली आना।

पिता ने बताया कि सहमी छात्रा स्कूल जाने से इनकार करने लगी। वह एक सप्ताह से स्कूल नहीं जा रही है। सोमवार को लड़की के बैग से दो मोबाइल फोन मिले तो उन्होंने पूछताछ की। इस पर लड़की ने पूरी घटना माता-पिता को बताई। कोतवाली प्रभारी प्रकाश चंद का कहना है कि नामित पक्ष के साथ लड़की पक्ष का पहले से विवाद चल रहा है। एक माह पहले भी दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। परिजन के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें