फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से निकाले पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: दो इंजीनियरों के खाते से उड़ाए 1.10 लाख
विज्ञापन

कार्ड क्लोनिंग करके वारदात अंजाम देने का अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। साइबर ठगों ने दो इंजीनियरों के खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। जबकि डेबिट कार्ड उन्हीं के पास थे। दोनों पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-39 व 49 में की है। एसपी सिटी सुधा सिंह ने बताया है कि दोनों मामले एक ही तरह के हैं और कार्ड क्लोनिंग करके पैसे निकाले गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-37 निवासी नवीन कुमार कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मंगलवार सुबह वह ऑफिस गए थे। कुद देर बाद मोबाइल पर 50 हजार रुपये के निकालने का मेसेज आया। उन्होंने बैंक जाकर पता किया तो बैंक अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। वहीं, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सेक्टर-116 निवासी हीरा सिंह ने बताया कि सेक्टर-48 के भारतीय स्टेट बैंक में उनका खाता है। बृहस्पतिवार को उनके खाते से 60 हजार रुपये निकलने के तीन मेसेज आया। इसके बाद उन्होंने कार्ड ब्लॉक करा दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें